वांगचुक का वीडियो मैसेज, बोले- मैं अनशन खत्म करने को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- सरकार बातचीत को तैयार
नई दिल्ली: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद AAP सांसद संजय सिंह समेत सभी नेता मेदांता के गेट पर धरने पर बैठ गए। संजय सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार सुन रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से लोगों को मिलने से रोका जा रहा है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं।
दरअसल, 55 विपक्षी सांसदों ने वांगचुक को पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की है। इनमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के 15 सांसद शामिल हैं। बता दें कि वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है।
जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने की थी मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक आज सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने वांगचुक से मुलाकात की थी। हालांकि इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। उधर, वांगचुक ने आज इन्हें पत्र लिखकर कहा कि वे अनशन खत्म करने को तैयार हैं लेकिन भरोसा दिया जाए कि आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स पर एक्शन नहीं लिया जाएगा।
वांगचुक का वीडियो मैसेज, बोले- मैं अनशन खत्म करने को तैयार
ABHI BHI ZINDA HUN…. DAY 25 pic.twitter.com/SnwKXMfvOO
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 22, 2026
सोनम वांगचुक से मिलने गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल पहुंचे विपक्षी सांसदों को अस्पताल के गेट पर रोक दिया गया। पुलिस ने कहा कि केवल परिवार को मिलने की अनुमति है। इसके बाद सभी सांसद गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
VIDEO | Delhi: A delegation of INDIA bloc MPs leaves for Medanta Hospital to meet activist Sonam Wangchuk.
Wangchuk today said he would end his hunger strike if the Centre gives an unequivocal assurance that no punitive or retaliatory legal action will be taken against students… pic.twitter.com/LMJcKBrZ45
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
धर्मेंद्र प्रधान बोले– सरकार NEET पर बात करने को तैयार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि सरकार NEET समेत शिक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार है। हमारी सरकार सदन में युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए तैयार है। छात्रों के प्रति हमारी जिम्मेदारी सिर्फ आक्रोश तक सीमित नहीं है। हमें उन्हें जवाब, सुधार और जवाबदेही देनी है।
LoP Shri @RahulGandhi and @INCIndia continue to shamelessly exploit students as political tools to manufacture disruption during the Monsoon Session of Parliament.
Shri @RahulGandhi and @INCIndia chose to stage a dharna outside the Hon'ble Prime Minister's residence , causing…
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 21, 2026



Post Comment