Donald Trump ने कनाडा पर फोड़ा वसूली बम! लगाया 50 फीसदी टैरिफ

Donald Trump ने कनाडा पर फोड़ा वसूली बम! लगाया 50 फीसदी टैरिफ

Donald Trump Tariff: अमेरिका और कनाडा के बीच तल्खियां बढती हुई नज़र आ रही हैं। अमेरिका ने फिर एक बार कनाडा पर टैरिफ बम फोड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कनाडा के अधिकांश सामानों पर 50% का भारी टैरिफ लागू कर दिया गया है। यह कदम ऑटोमोबाइल, शराब और डेयरी उत्पादों में भेदभावपूर्ण व्यापार का हवाला देते हुए उठाया गया है। ये टैरिफ 30 दिनों के भीतर लागू हो जाएंगे। इससे अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव काफी बढ़ जाएगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले कई तरह के सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए हैं। यह कदम अमेरिकी कारों, डेयरी और शराब के साथ कनाडा द्वारा किए जा रहे ‘असमान व्यवहार’ यानी भेदभावपूर्ण कारोबार के जवाब में उठाया गया है।

अमेरिकी कारोबारों की सुरक्षा के लिए ये टैरिफ जरूरी

ये शुल्क 19 अगस्त से लागू होंगे। अब सवाल है कि आखिर ट्रंप ने यह टैरिफ बम क्यों फोड़ा है? तो इसका जवाब खुद वाइट हाउस ने दिया है। वाइट हाउस ने टैरिफ वाले आदेश में साफ कहा है कि कनाडा अमेरिकी कारों, डेयरी और शराब वाले प्रोडक्ट पर असमान व्यवहार करता है। इसलिए वाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी कारोबारों की सुरक्षा के लिए ये टैरिफ जरूरी थे। जिन सामानों पर ये शुल्क लगाए गए हैं, उनमें वाइन और हॉकी स्टिक जैसी रोजमर्रा की चीज़ों से लेकर कमर्शियल सीमेंट जैसे औद्योगिक सामान तक शामिल हैं। हालांकि, ऊर्जा, पोटाश, जरूरी खनिजों और मछली जैसे कई अहम एक्सपोर्ट को इससे बाहर रखा जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed