UP Ka Mausam: इन 63 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 शहरों में वज्रपात की आशंका
UP Ka Mausam: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 18 जिले में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 45 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कुल मिलाकर ऐसे 63 जिले हैं जहां बारिश या अति बारिश हो सकती है। साथ ही लगभग 60 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की भी चेतावनी है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।
इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस के क्षेत्र।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।



Post Comment