त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की मौत, पुलिस हेडक्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव
अगरतला: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का शव पुलिस मुख्यालय स्थित उनके ही दफ्तर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ पाया गया। आनन-फानन में उन्हें तुरंत जीबीपी (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे सूबे के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित सरकार के कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
इस दुखद घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ) माणिक साहा तुरंत पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित गृह विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल जीबी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मुख्यालय के भीतर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घटना के तुरंत बाद जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
#BREAKING: DGP Anurag Dhankar (IPS 1994) found dead at Police Headquarters in Agartala. Preliminary reports suggest that the senior IPS officer allegedly died by suicide. Earlier he had led investigations in Nirav Modi Case at CBI. Led SIT into massacre of Sikh community in 1984.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 20, 2026
2025 में संभाला था कार्यभार
अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे और उन्होंने 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद संभाला था। बता दें कि अनुराग धनखड़ ने CBI में नीरव मोदी मामले की जांच का नेतृत्व किया था। उन्होंने 1984 में सिख समुदाय के नरसंहार की जांच के लिए बनी SIT का भी नेतृत्व किया था।



Post Comment