राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: टिन्नू के घर से कार-बुलेट बरामद, सपा सांसद बोले- BJP मुजरिमों को बचा रही
अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच मामले को सुनेगी। इससे पहले, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार देर रात जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई है। इससे पहले 13 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने SIT से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।
समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग
दरअसल, चढ़ावा चोरी से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं। इनमें जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है।
वहीं, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज अफसोस है कि राम मंदिर में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी हुई है। यह करोड़ों की चोरी है।भाजपा के लोग असल मुजरिमों को बचाना चाहते हैं।
रविवार रात भेजा गया जेल
इधर, चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष से अर्टिगा कार, बुलेट और कैश मिला है। जमीन से जुड़े कागजात भी मिले हैं। टिन्नू और मनीष को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। 39 घंटे पूरे होने के बाद रविवार रात 11 बजे दोनों को फिर जेल भेज दिया गया।
टिन्नू, राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- भाजपा मुजरिमों को बचाना चाह रही
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर कहा- आज अफसोस है कि राम मंदिर में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी हुई है। यह करोड़ों की चोरी है। इसमें पैसा और जमीनों की चोरी हुई है। यह पूरे देश के करोड़ों लोगों का सवाल है। भाजपा ने जो ट्रस्ट बनाया था वे इसके अभिरक्षक थे। भाजपा के लोग असल मुजरिमों को बचाना चाहते हैं।
#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: SP MP Awadhesh Prasad says, "It is unfortunate that donations at Lord Ram's temple in Ayodhya were stolen. It is a question of crores of devotees across the country. The Trustees who were custodians did not protect it but indulged… pic.twitter.com/W81inoGe8e
— ANI (@ANI) July 20, 2026
#WATCH दिल्ली: संसद का मानसून सत्र | सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "… भाजपा में अहंकार है। उन्हें बच्चों की बात सुननी चाहिए। NEET में इतना बड़ा घोटाला हुआ और आज भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। यह कैसी सरकार है? क्या यही अमृत काल है।" pic.twitter.com/eYw6T0oVKO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी और वह SIT ने सौंप दी है। कोर्ट के आदेश का पालन होगा।"
उन्होंने मानसून सत्र पर कहा, "विपक्ष का काम है विरोध करना और सरकार का… pic.twitter.com/D6PIJ6dynx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- सरकार डरी हुई
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह सरकार पूर्ण रूप से डरी हुई है। पूरे देश में इस सरकार के खिलाफ वातावरण बन गया है। राम मंदिर में चोरी जैसे मामले सामने आ गए हैं… खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो चुकी हैं और हर तरह से लोग प्रताड़ित हैं…" pic.twitter.com/68GwULOoNO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्ष उस बात को सदन में न उठाए, जिसकी जांच विचाराधीन
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेते हुए SIT की जांच बैठाई है। बहुत लोगों से पूछताछ की गई है… विपक्ष को इस बात को सदन में नहीं उठाना चाहिए जिसकी जांच विचाराधीन हो।" pic.twitter.com/Q80BQ1JbS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
मंत्री संजय निषाद बोले- सरकार जवाब देने के लिए तैयार, अपराधियों को सजा दी जा रही
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "…सरकार हर चीज पर जवाब देने के लिए तैयार है, सभी चीजों पर कार्रवाई हो रही हैं…अपराधियों को सजा दी जा रही है…" pic.twitter.com/mvHak1y3Ny
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026



Post Comment