संसद में चढ़ावा चोरी और पेपर लीक को लेकर हंगामा, खड़गे बोले- लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

संसद में चढ़ावा चोरी और पेपर लीक को लेकर हंगामा, खड़गे बोले- लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

नई दिल्‍ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।

उधर, लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। विपक्षी नेताओं ने NEET-UG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए। इस बीच कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश किया।

लोकसभा की कार्यवाही पांचवीं बार स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे फिर शुरू हुई। हालांकि विपक्ष पेपर लीक मामले को लेकर हंगामा कर रहा है। विपक्षी सांसदों के पोस्टर बैनर लहराने पर स्पीकर ने आपत्ति जताई। लोकसभा आधे घंटे के लिए फिर स्थगित कर दी गई।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल ऑर्डिनेंस की जगह लेगा

लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक पेश, 2026 पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 (मुख्य न्यायाधीश सहित) की जाएगी। यह बिल मई में जारी ऑर्डिनेंस की जगह लेगा।

ऑर्डिनेंस लागू होने के बाद बढ़ी हुई स्वीकृत संख्या के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जज नियुक्त किए जा चुके हैं। इस संशोधन के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत नहीं है। इसे पारित करने के लिए संसद में साधारण बहुमत चाहिए।

Post Comment

You May Have Missed