संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, मेन गेट बंद; आंसू गैस के गोले दागे, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक सोमवार (20 जुलाई) को संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान संसद चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सांसद अंदर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।
संसद मार्च के लिए आ रहे आंदोलनकारियों से सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन के गेट बंद किए गए, संसद के सामने युवाओं पर आंसू गैस के गोले छोड़ने का भी वीडियो आया सामने #CJPProtest #JantarMantar #संसद_मार्च #DharmendraPradhanResign #Delhipic.twitter.com/hjcKIopQ7lpic.twitter.com/bybvxH7WUa
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) July 20, 2026
दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित रखने को कहा है। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’
#WATCH | Delhi: Moment when the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, ended his hunger strike at Jantar Mantar pic.twitter.com/na3njYX0ZX
— ANI (@ANI) July 20, 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले गृह मंत्री अमित शाह
CJP के प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग है।
सरकार के साथ बातचीत तक दीपके ने विरोध मार्च रोका
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के सरकार के साथ बातचीत के लिए जाने के बाद अपने मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि बातचीत जारी रहने तक मार्च स्थगित रहेगा।
बिहार विधानसभा के बाहर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में विपक्षी नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
#WATCH | Patna | Bihar Opposition leaders protest against Union Education Minister Dharmendra Pradhan and demand his resignation over the issue of NEET paper leak, at the Bihar State Assembly
The Monsoon session of the Bihar Assembly has started today. pic.twitter.com/PfAZ8T65KA
— ANI (@ANI) July 20, 2026
सोनम वांगचुक ने कहा- मुझे मार्च में शामिल होने दिया जाए
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से लेटर लिखकर संसद भवन तक होने वाले CJP के मार्च में शामिल होने की मांग की।
नोएडा-दिल्ली रूट पर पुलिस की सुरक्षा जांच के कारण ट्रैफिक जाम
VIDEO | CJP Parliament March: Police security checks trigger long traffic jam on the Noida-Delhi route.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/avqkO9ekXF
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
Delhi: Samajwadi Party MP Dimple Yadav, along with party leaders, marches towards Jantar Mantar. pic.twitter.com/NLtVACBM5C
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
सपा सांसद डिंपल यादव जंतर-मंतर की तरफ बढ़ीं
समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रही है।



Post Comment