Gorakhpur: गोवि के 45वें दीक्षांत समारोह में 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

Gorakhpur: गोवि के 45वें दीक्षांत समारोह में 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले 73 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। परीक्षा समिति द्वारा अनुमोदन के उपरांत स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अभियांत्रिकी, विधि, शिक्षा, प्रबंधन, चिकित्सा तथा अन्य संकायों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को नई ऊचनियां प्रदान की हैं।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 45वाँ दीक्षांत समारोह छह अगस्त, 2026 को आयोजित होगा।

Post Comment

You May Have Missed