Aparna Yadav: आधुनिक एवं सुरक्षित हो रही भारतीय रेलवे
Lucknow: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित हो रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल आधारभूत संरचना का विस्तार नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान, स्वच्छता, सुगमता और आधुनिक सुविधाओं का समन्वय भी है।
उन्होंने कहा कि ऐशबाग जंक्शन का नया स्वरूप यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ऐसी परियोजनाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



Post Comment