Ajay Rai: शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त और बर्बाद करने का काम कर रही है योगी सरकार

Ajay Rai: शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त और बर्बाद करने का काम कर रही है योगी सरकार

Ajay Rai: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि जौहर विश्वविद्यालय (रामपुर) को तोड़ने का आदेश श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी की डकैती से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा 15 जुलाई 2026 को सुनवाई की जाती है और उसी दिन जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक है और इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है।  जौहर विश्वविद्यालय मो. आजम खान ने वर्ष 2005 में बनवाया, उस समय यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में नहीं था, वर्ष 2024 में यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में समाहित हुआ। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि जब यह गांव विकास प्राधिकरण में था ही नहीं तो नक्शा कैसे पास होता। सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार द्वारा सिर्फ चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का झूठा आदेश पारित किया गया है।

विध्वंश की पार्टी है भाजपा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा निर्माण नहीं बल्कि विध्वंश की पार्टी है। शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही है। लाखों स्कूलों को बंद कर दिया। 53-54 इंजीनियरिंग कालेज इस वर्ष बंद कर दिए गए। जो मेडिकल कालेज बनाया भी तो उसमें न तो पैरामेडिकल स्टाफ है और डाक्टर हैं। सिर्फ गुजरात की निर्माण कंपनी ने निर्माण के नाम पर पैसा कमाया और वह भाग गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार में विश्वविद्यालय, एमबीए और इंजीनियरिंग के नये नये स्कूल खुलते जा रहे थे, भाजपा सरकार में डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हुए और आये दिन एमबीए और इंजीनियरिंग कालेज बंद होते जा रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में जो कार्यालय, जिलो-जिलों में भाजपा और आरएसएस के जो भवन बने हैं उसकी जांच कराइये। जिन भवनों के नक्शे नहीं पास हैं उन पर बुलडोजर कब चलायेंगे। उन्होने कहा कि गांव गांव में चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी की चर्चा है, महिलाओं के आंचल का पैसा ये लोग खा गये उस श्रद्धा का पैसा खा गये, अब चढ़ावा चोरी और चन्दा चोरी से ध्यान हटाने के लिए उप्र सरकार शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त और बर्बाद करने का काम कर रही है, इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

Post Comment

You May Have Missed