यूपी-बिहार में सात दिन तेज बारिश का अलर्ट, J&K में 15 दिन में 16 बार फटे बादल

यूपी-बिहार में सात दिन तेज बारिश का अलर्ट, J&K में 15 दिन में 16 बार फटे बादल

नई दिल्‍ली: देश के लगभग 50-60% हिस्से में फिर बादल छाए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। यहां अगले 7 दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना है।

जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बार बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अल नीनो की वजह से बारिश कम होने से जुलाई में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

इन राज्‍यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम

बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ईस्ट उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

Post Comment

You May Have Missed