SRMS गुड लाइफ में हेल्थ उत्सव कल से, परामर्श और जांचें होंगी नि:शुल्क
बरेली: स्थापना की आठवीं वर्षगांठ पर एसआरएमएस गुड लाइफ हॉस्पिटल में दो दिवसीय (17-18 जुलाई) हेल्थ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार (17 जुलाई) से आरंभ इस हेल्थ उत्सव में परामर्श के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा जांच नि:शुल्क की जाएंगी। इसके साथ ही एक्स रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन पर 50 फीसद की छूट मिलेगी। यह जानकारी एसआरएमएस गुड लाइफ हॉस्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति ने दी।
उन्होंने बताया कि हेल्थ उत्सव में अन्य सभी जांचों और हेल्थ पैकेज पर भी 20 फीसद की छूट मिलेगी। उन्होंने हार्ट के मरीजों के उपचार के लिए गुड लाइफ हॉस्पिटल में कैथ लैब स्थापित होने की घोषणा की। कहा कि अगले माह अगस्त में इसकी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। रोबोटिक सर्जरी से घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा भी यहां मिलेगी।
19 जुलाई को 8वीं वर्षगांठ
डायरेक्टर ऋचा मूर्ति ने बताया कि मरीजों का विश्वस्तरीय इलाज और घर जैसी सुविधाएं देने वाला एसआरएमएस गुड लाइफ हॉस्पिटल 19 जुलाई को अपनी स्थापना की आठवीं वर्षगांठ मना रहा है। होम अवे फ्रॉम होम कांसेप्ट के साथ एसआरएमएस ट्रस्ट चेयरमैन देव मूर्ति ने वर्ष 2018 में 19 जुलाई को गुड लाइफ हॉस्पिटल स्थापित किया। आठ वर्षों में अपना विशिष्ट मुकाम बनाने वाले गुड लाइफ हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन सेंटर, यूरोलॉजी एवं किडनी केयर सेंटर, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेंटर, घुटना और कूल्हे के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर, मेंटल हेल्थ केयर सेंटर और क्रिटिकल केयर सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहा जाता है।
आईसीयू, एचडीयू और एनआईसीयू संपन्न यहां के क्रिटिकल केयर सेंटर में भर्ती होकर मरीज स्वास्थ्य लाभ हासिल कर चुके हैं। यहां आठ वर्ष में 3.5 लाख से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। 30 हजार मरीजों ने भर्ती होकर अपना इलाज करवाया। 15 हजार से ज्यादा मरीज सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुए। ऑपरेशन करवा कर 6500 से ज्यादा मरीजों ने घुटने और कूल्हे की तकलीफ से निजात पाई।
अस्पताल में ये सुविधाएं उपलब्ध
आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क इलाज करने वाले गुड लाइफ हॉस्पिटल में ओपीडी के साथ ही इंडोर, डे-केयर, इमरजेंसी सुविधा के साथ आईसीयू, एचडीयू, एनआईसीयू, लेमिनर फ्लो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, फॉर्मेसी भी उपलब्ध है। डीलक्स, प्राइवेट और सेमी प्राइवेट रूम में उपचार करा कर स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीज यहां मिलने वाली सुविधाओं और इलाज से संतुष्टि की कहानी बयां करने के लिए काफी हैं। यही गुड लाइफ की यूएसपी भी है। इसी की बदौलत गुड लाइफ आठ वर्ष पूरे कर रहा है।
इस अवसर पर हास्पिटल में दो दिवसीय हेल्थ उत्सव 17-18 जुलाई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने वाले मरीजों को हृदय रोग, गुर्दा एवं मूत्र रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जरी, मेडिसिन, मानसिक रोग, साइकोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, डायटिशियन, फिजियोथेरेपी का परामर्श निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही बीपी, ईसीजी, इको, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सीबीसी, एचबीएवनसी, सीरम पीएसए, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, फाइब्रोस्कैन, यूरोफ्लोमेट्री, स्पाइरोमेट्री, बोन डेन्सिटोमीटरी और आंखों की जांच निशुल्क की जाएंगी। हेल्थ उत्सव में वरिष्ठ कंसल्टेंट परामर्श देंगे। इस दौरान मरीजों को मेंटल थेरेपी और काउंसिल भी नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।



Post Comment