E20 पेट्रोल पर उठे सवालों का Nitin Gadkari ने दिया जवाब, कहा- डैशबोर्ड देखकर…
Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर उठ रही माइलेज संबंधी चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी वाहन की कम माइलेज के लिए केवल E20 पेट्रोल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन के डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाला माइलेज पूरी तरह सटीक नहीं होता और इससे वास्तविक फ्यूल एफिशिएंसी का सही आकलन नहीं किया जा सकता।
जब गडकरी ने पूछा कि माइलेज कैसे मापा जाए तो उन्होंने कहा कि केवल डैशबोर्ड के आंकड़ों से सही माइलेज तय नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन की वास्तविक माइलेज का सटीक परीक्षण केवल सर्विस सेंटरों में उपलब्ध विशेष उपकरणों के जरिए ही किया जा सकता है। ऐसे में केवल डैशबोर्ड के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि E20 पेट्रोल के कारण ही माइलेज कम हुआ है। हालांकि, गडकरी ने माना कि एथेनॉल की कैलोरिफिक वैल्यू सामान्य पेट्रोल की तुलना में कम होती है। इसलिए E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर माइलेज में हल्की कमी आ सकती है। लेकिन, ये अंतर बहुत कम होता है।



Post Comment