Delhi: SIR अभियान तेज, सात अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट!
SIR in Delhi: राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी के करीब 93% वोटर्स तक पहचान फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 12 जुलाई को रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण के तहत अब तक एक करोड़ 35 लाख से ज्यादा (1,35,45,954) एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जा चुके हैं। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 45 लाख से अधिक वोटर हैं, जिनमें से 93.35% लोगों तक यह फॉर्म पहुंच गया है। फॉर्म बांटने के बाद अब उन्हें कंप्यूटर पर दर्ज यानी डिजिटलाइज करने का काम भी शुरू हो गया है। अब तक 11 लाख 15 हजार से ज्यादा फॉर्म (11,15,950) यानी 7.69% फॉर्म डिजिटल किए जा चुके हैं।
कौन सा जिला रहा आगे?
-
-वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 96.99% वोटर्स तक फॉर्म पहुंचाए गए।
-
-साउथ जिला में 96.45% वोटर्स तक फॉर्म पहुंचाए गए।
-
-नॉर्थ ईस्ट जिला 96.41% के साथ तीसरे स्थान पर है।
-
-डिजिटाइजेशन करने में टॉप 3 जिले
-
-आउटर नॉर्थ में सबसे तेजी से 17.75% फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं।
-
-साउथ वेस्ट जिला में 11.28% फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं।
-
-सेंट्रल नॉर्थ जिला 9.66% के साथ तीसरे स्थान पर है।



Post Comment