UP: रेशम विभाग रोपेगा 14 लाख पौधे, मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

UP: रेशम विभाग रोपेगा 14 लाख पौधे, मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

UP: ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में रेशम विभाग 14 लाख पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेशम विभाग का वृक्षारोपण लक्ष्य 14 लाख पौधों का है, जबकि विभागीय फार्मों की नर्सरी में शहतूत के 33 लाख और अर्जुन के 3 लाख, कुल 36 लाख पौधे तैयार हैं। 12 जुलाई को अभियान 56 जनपदों में चलाया जाएगा, जिसके लिए 190 ग्राम पंचायतों और 305 वृक्षारोपण स्थलों का चयन किया गया है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस महाभियान में रेशम विभाग की भूमिका अहम है, क्योंकि वन विभाग के साथ-साथ हमारा विभाग भी हरित आवरण बढ़ाने में लगातार योगदान दे रहा है।

12 जुलाई को प्रदेश में पेड़ लगाने का महाभियान

मंत्री राकेश सचान ने निर्देश दिए कि 190 चयनित ग्राम पंचायतों में किसानों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहतूत की कटिंग से पौधे तैयार कर अगले वर्ष के लिए अभी से नर्सरी में लगाए जाएं, ताकि उत्पादन बढ़े। “शहतूत का पेड़ मल्टीपर्पज है – फल भी देता है, जलौनी लकड़ी भी और रेशम पालन में तो इसकी भूमिका अहम है। मंत्री सचान ने कहा कि 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में पेड़ लगाने का महाभियान है। रेशम विभाग का जो लक्ष्य है, उसे हम पूरा करेंगे। किसान, FPO और विभागीय फार्मों पर समय से पौधे पहुंच जाएं, यह सुनिश्चित करें। जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाया है और रेशम विभाग इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा।

Previous post

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे: सीएम योगी

Next post

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में झटका, हाईकोर्ट ने सुनवाई तीन महीने की जेल की सजा

Post Comment

You May Have Missed