West Bengal: बारुईपुर में रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि पूरी वारदात को फिर से समझने के लिए आरोपी को बीती रात करीब 12:45 बजे क्राइम सीन पर ले जाया गया था। उस वक्त, आरोपी प्रभास मंडल ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी। आरोपी को घायल हालत में अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कैसे हुआ आरोपी का एनकाउंटर?

अधिकारियों की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक,  पुलिस आरोपी प्रभास मंडल वारदात की जगह सीन रीक्रिएशन करने लेकर गई थी। यहां उसने पुलिस से हथियार छीन लिया और मौके से भागने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोलियां भी चलाईं। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में कार्रवाई की। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और बाद में अस्पताल द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

Post Comment

You May Have Missed