गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, घर पर ही साइन किए गए पेपर
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ कानूनी तौर पर शादी कर ली है। दोनों ने आज दोपहर करीब 12:45 बजे आमिर के मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित घर पर शादी के कागजात साइन किए। इस शादी समारोह को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।








यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर्ड की गई है। इसके बाद सभी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन रखा गया। भारी बारिश के बीच शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी आमिर खान के घर पहुंचा।
सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट
आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं।
आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।



Post Comment