Lucknow: ‘आम की दावत’ और ‘आम के अस्पताल’ से किसानों को मिली नई सौगात

Lucknow: ‘आम की दावत’ और ‘आम के अस्पताल’ से किसानों को मिली नई सौगात

Lucknow: राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय (03 से 05 जुलाई  तक) आम महोत्सव के मद्देनज़र मलीहाबाद में ‘आम की दावत’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दावत में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसानों, उद्यान विशेषज्ञों एवं आगंतुकों ने विभिन्न प्रजातियों के आमों तथा आम से बने विविध व्यंजनों का स्वाद लिया। मलिहाबाद के उन किसानों को उद्यान विभाग की बगिया में आमंत्रित कर इस महोत्सव का हिस्सा बनाया गया है, जो राज्य की समृद्धि और सम्मान के प्रतीक हैं। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब दिन भर मेहनत करते हैं और शाम को साथ बैठकर भोजन करें, ये हमारी संस्कृति है।

Lucknow: ‘आम की दावत’ और ‘आम के अस्पताल’ से किसानों को मिली नई सौगात

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने मलिहाबाद में आम के किसानों के लिए एक ‘नए इलाज का अस्पताल’ शुरू किया है, जहाँ आम के पेड़ की पत्ती से लेकर जड़ों तक का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ऐसे अस्पताल संचालित हैं  जो आम की पत्तियों से जड़ तक का इलाज कर रहे हैं। यह अस्पताल आम के रोगों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराएगा, जिससे किसानों को नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

Lucknow: ‘आम की दावत’ और ‘आम के अस्पताल’ से किसानों को मिली नई सौगात

Post Comment

You May Have Missed