Samajwadi Party: सियासी यू-टर्न लेने के मूड में सपा, सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति पर हो रहा काम!

Samajwadi Party: यूपी के हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी पार्टी, बन गया जीत का प्लान!

Samajwadi Party: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी अयोध्या मुद्दे पर यू-टर्न लेती दिख रही है। जिस राम मंदिर आंदोलन के दौरान सपा सरकार में कारसेवकों पर गोली चली थी और जिसने वर्षों तक भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर तीखे हमले किए, वही पार्टी अब अपने चुनावी घोषणापत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करने जा रही है। राजनीतिक विश्लेषक इसे सपा की सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति का अगला चरण मान रहे हैं।

सपा लगातार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर हमलावर है। भाजपा ने भी इसे तुरंत चुनावी अवसरवाद बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, अखिलेश यादव से भाजपा नेता यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि वह अब तक राम मंदिर दर्शन के लिए क्यों नहीं गए और उन्हें कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना की याद दिला रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) समीकरण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सपा अब उस वर्ग तक भी पहुंच बनाना चाहती है, जो राम मंदिर को भावनात्मक मुद्दा मानता है। यही वजह है कि पार्टी केवल चढ़ावा चोरी का मुद्दा नहीं उठा रही, बल्कि मंदिर की पारदर्शी व्यवस्था और अयोध्या के धार्मिक विकास को भी चुनावी वादों का हिस्सा बना रही है।

अन्य विपक्षी दल भी सक्रिय

केवल सपा ही नहीं, कांग्रेस उत्तराखंड में और आम आदमी पार्टी पंजाब में भी मंदिरों के चढ़ावे और धार्मिक संस्थाओं में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप राजनीतिक रूप से असर डाल सकता है।

Post Comment

You May Have Missed