राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया “साथी हाथ बढ़ाना” पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया "साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का विमोचन

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को राजभवन में सिविल अस्‍पताल के चीफ फार्मेसिस्ट सुनील कुमार यादव एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) ट्रेनर द्वारा लिखित पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना- Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-saving Skills” का विधिवत विमोचन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लेखक सुनील कुमार यादव को इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

इन लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशक अक्षय जैन, आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश नाथ सिंह, अंकुर यादव एवं रविन्द्र यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनभवन की लाइब्रेरी के लिए प्रकाशक द्वारा पुस्तक की 10 प्रतियां भेंट की गईं। साथ ही राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (OSD), ADC, CSO एवं अन्य अधिकारियों को भी पुस्तक की प्रतियां सादर भेंट की गईं।

गौरतलब है कि “साथी हाथ बढ़ाना- Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-saving Skills” पुस्तक का उद्देश्य बेसिक लाइफ सपोर्ट, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं जीवनरक्षक कौशल को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप में जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

Post Comment

You May Have Missed