ईरान ने सभी शर्तें मान लीं, Donald Trump का बड़ा दावा
Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुई शांति समझौते पर बातचीत के बाद यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (लोकल टाइम) को दावा किया कि ईरान ने लगभग सभी जरूरी शर्तें मान ली हैं. उन्होंने यूएस मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, महीनों से बढ़े क्षेत्रीय तनाव और US हमलों के बाद ईरान मिलिट्री तौर पर ‘पूरी तरह हार गई’ है. उन्होंने यह भी कहा कि कमर्शियल शिपिंग पर हमलों के जवाब में US सेना ने लगातार तीन रातों तक ईरान पर हमले किए. अमेरिका ने हमलों में ईरान के रडार को बार-बार नष्ट किया है. जब-जब ईरान ने नया रडार लगाने की कोशिश की, यूएस ने फिर उसे खत्म कर दिया, हमने इसे पिछले सप्ताह भी नष्ट किया, उन्हें तीसरी बार फिर से शुरुआत करनी होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है, तो ट्रम्प ने जवाब दिया, ‘हमारे पास सभी संसाधन हैं.
ईरान की अर्थव्यवस्था हुई कमजोर – ट्रंप
यूएस नेवल ब्लॉकेड को ‘स्टील की दीवार’ बताते हुए ट्रंप ने कहा,’अमेरिका ने जो नाकाबंदी की, वह असल में नाकाबंदी नहीं थी, वह स्टील की दीवार थी. हमारे पास महान नौसेना है, दुनिया की सबसे महान नौसेना. ये लोग अविश्वसनीय हैं. एक भी जहाज ईरान तक नहीं पहुंच पाया.’ उन्होंने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो गई है. ट्रम्प ने कहा, ‘वहां 300 प्रतिशत महंगाई है, वे कुछ भी नहीं कमा रहे हैं. उनके नेता जा चुके हैं, उनके दूसरे लेवल के नेता जा चुके हैं. उनके तीसरे स्तर के कुछ नेता जा चुके हैं. उनके ज्यादातर सेना के जनरल खत्म हो चुके हैं.’
ट्रंप ने बताया क्यों बंद नहीं किया होर्मुज स्ट्रेट
ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से परहेज किया, क्योंकि इसका वैश्विक तेल बाजारों पर प्रभाव पड़ता. उन्होंने कहा, ‘अगर मैं सख्त रुख अपनाना चाहता हूं और अगले कुछ साल के लिए स्ट्रेट को बंद कर देता हूं, जहां 20 प्रतिशत या 21 प्रतिशत तेल कभी बाहर नहीं आएगा और आपको तेल नहीं मिल पाएगा तो तेल की कीमत 350 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो जाएगी और मंदी आएगी.’
उन्होंने यह भी दावा किया कि यूएस नेवी ने स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से टैंकरों को सुरक्षित निकाला. उन्होंने कहा, ‘हर रात हम जहाजों को दक्षिण से बाहर निकाल रहे थे, एक रात हमने 22 जहाजों को बाहर निकाला. यह बहुत सारा तेल था. इसके बारे में किसी को पता नहीं चला.’



Post Comment