UP Congress: राजेंद्र पाल गौतम बोले- भगवान के चढ़ावे को भी नहीं छोड़ती भाजपा
UP Congress: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ, दलितों-आदिवासियों से नफरत करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर शिलान्यास किया और तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को नहीं बुलाया। उदघाटन के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया। यह दोनों दलित और आदिवासी हैं। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है। हम 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे।
यूपी कांग्रेस प्रभारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने लोकतंत्र पर कब्जा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्शन कमीशन बीजेपी के लिए काम कर रहा है। जहां-जहां बीजेपी की सरकार हैं, वहां इलेक्शन कमीशन पर इन्हीं के इशारों पर काम कर रहा है। भाजपा भगवान के चढ़ावे को भी नहीं छोड़ती है। भाजपा का बुलडोज़र गरीबों, पिछड़ों और मुस्लिमों के घर पर चलता है। जिन्होंने चंदा चुराया उनके घरों में बुलडोज़र चलाया जाए।



Post Comment