Ram Mandir: चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊगा…

Ram Mandir: चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊगा...

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने करीबियों से कहा है कि वह कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाएंगे. चढ़ावा चोरी के मामले में लगातार उठ रहे सवालों पर अपने बेहद क़रीबियों से बातचीत में चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में मेरी सेवा हो चुकी है , मंदिर बन गया है . लेकिन कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा. चंपत राय इस वक़्त एकांतवास पर हैं. SIT की फाइनल रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे है. माना जा रहा है इसके बाद वो अपना पक्ष रख सकते हैं.

अपने बेहद करीबी लोगों से बातचीत में चंपत राय ने कहा कि टिन्नू यादव ने धोखा दे दिया, मुझे ऐसी उम्मीद उससे बिल्कुल नहीं थी. चंपत राय तीर्थ क्षेत्र पुरम में जिस  कमरे में रहते हैं वो बेहद साधारण सा कमरा है. 80 साल के चंपत राय के कमरे में बिस्तर के पास भगवान राम की एक मूर्ति रखी है. जो लोग उनके साथ बैठे थे और आरोपों के बाद चंपत राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे ,तो चंपत राय ने राम जी की मूर्ति की ओर इशारा करके कहा मुझे किस बात की चिंता, ये आरोप लगवाये हैं तो यही हटायेंगे.

Post Comment

You May Have Missed