Petrol-Diesel Price: नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम
Today Petrol-Diesel Price: नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का एलान किया है। अब नजरें अन्य कंपनियों पर टिकी हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की तरफ से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है। नायरा की तरफ से दाम घटाए जाने के बाद नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
कीमतों में कितनी कटौती, कहां मिलेगा लाभ?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नायरा ने पेट्रोल के दाम में पांच रुपये की कटौती की है, जबकि डीजल के दाम तीन रुपये घटाए गए हैं। अब देश के करीब 7000 पंपों पर इसका लाभ मिलेगा।
Private fuel retailer Nayara Energy cuts petrol price by Rs 5 per litre, diesel by Rs 3 in line with softening international oil prices. pic.twitter.com/TLpSTlG3xF
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026



Post Comment