नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग, तीन फ्लैट तक फैली

नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग, तीन फ्लैट तक फैली

नोएडा: नोएडा में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे एक बिल्डिंग के 21वें फ्लोर पर AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग सेक्टर-119 में अरण्य सोसाइटी की 24 मंजिला इमारत में लगी। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के तीन फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें बाहर आने लगीं। फ्लोर पर धुआं ही धुआं भर गया। बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घबराकर सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागे।

बिल्डिंग के पास वाली इमारत से लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तुरंत ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नोएडा की बहुमंजिला बिल्डिंग्स में आग बुझाने के लिए क्या तैयारी

नोएडा में ऊंची इमारतों और बहुमंजिला सोसाइटीज में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर जैसी हाइड्रोलिक मशीनें उपलब्ध हैं। 30 से लेकर 42 मीटर तक की ये मशीनें 10 फ्लोर तक आग बुझा सकती है। वहीं, 72 ओर 102 मीटर की हाइड्रोलिक खरीदी जा रही है। जो अभी नहीं मिली हैं।

नोएडा के सुपरनोवा सेक्टर-94 में सबसे ऊंची इमारत है। इसे 80 मंजिल का बनाया जाना है। अभी इसकी 60 मंजिल बनकर पूरी तरह से तैयार है। इसमें लोग रहते है। यहां भी सिर्फ 4 हाइड्रोलिक हैं जो 42 मीटर तक आग बुझा सकती है। हालांकि, अभी सुपरनोवा में एयर कंप्रेस्ड फोम सिस्टम का परीक्षण हुआ था। वो 300 मीटर तक आग बुझा सकता है। लेकिन अभी मौजूदा में नहीं है।

महिला बोली- सोसाइटी में कोई सिस्टम नहीं, बहुत ज्यादा डैमेज हुआ

महिला बोली- हम 2304 फ्लैट में थे। काफी धुआं हमारे फ्लैट में घुस गया। हमारा दम घुटने लगा था। बेटा तो बिल्कुल वहीं गिरने वाला था। हमने सोचा हमारे फ्लोर पर आग लगी है। थोड़ी देर में टीम आग गई और ऊपर, मेंटेनेंस… गार्ड वगैरह और लोग भी थे। उन्होंने कहा- गर्म पानी का कपड़ा मुहं पर लगा लो। फिर उन्होंने देखा यहां तो आग नहीं लगी है। 21वें फ्लोर पर आग लगी है। फिर वहां से हम लोगों को बाहर निकाला गया। इस सोसाइटी में कोई सिस्टम नहीं है। क्या बोले अब आपसे। बहुत ज्यादा डैमेज हुआ है।

Post Comment

You May Have Missed