Lucknow: मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: अचानक ढहा छज्जा, दो बच्चों की गई जान

Lucknow: इटौंजा थाना क्षेत्र में मुहर्रम के पारंपरिक जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मोहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों को शरबत बांटने के दौरान इमारत का छज्जा अचानक गिर गया. हादसे में दो बच्चों अली और अरमान (करीब 13 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से कई 8-9 लोग घायल हो गए.  जिस समय ये हादसा हुआ उस समय वहां अफरा-तफरी और चीख पुकार का माहौल बन गया.

सूचना मिलने के बाद  DCP समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की.  अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में यह घटना हुई, वह निर्माणाधीन थी और ऊपर व नीचे से पड़े संयुक्त दबाव के कारण बालकनी ढह गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इमारत की निर्माण गुणवत्ता व अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

Post Comment

You May Have Missed