Breaking News: UP कांग्रेस के प्रभारी बने राजेंद्र पाल गौतम
Breaking News: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को बनाया गया है। दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस हाई कमान ने अविनाश पाण्डेय की जगह राजेंद्र पाल गौतम को यूपी का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा, ओडिश में लाल जी देसाई और हरियाणा में संजय दत्त को कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।




Post Comment