Beijing Plane Crash: ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल

Beijing Plane Crash: ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टावर’ (CITIC Tower) से शुक्रवार (26 जून 2026) को अचानक एक विमान टकरा गया. इस हादसे में गगनचुंबी इमारत को काफी नुकसान पहुंचा और विमान का मलबा नीचे जमीन पर आ गिरा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीजिंग के गुओमाओ जिले की इस 109 मंजिला इमारत को चाइना जून भी कहा जाता है.

बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान टावर के एक हिस्से से टकराया, जिससे इमारत की करीब दो खिड़कियां टूट गईं और टक्कर लगते ही विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए. विमान का हिस्सा ऊपर से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा हैं, जबकि जमीन पर फैले मलबे से धुआं उठता नजर आ रहा है. इस हादसे के बाद तुरंत पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डिंग के आसपास भारी संख्य में पुलिस को तैनात किया गया है. वहां से गुजरने वाले लोगों को इमारत की तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड करने से रोक रही है. राहत बचाव कार्य को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग के आसपास की कई सड़कों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है.

स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस हादसे में हताहत हुए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है और न ही प्लेन में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी दी गई है. फ्लाइटराडार24′ के रिकॉर्ड से पता चला है कि यह एक ‘सनवर्ड SA60L ऑरोरा’ विमान था. यह दो सीटों वाला और एक इंजन वाला हल्का खेल विमान है, जिसे चीन की ‘स्टारएयर एयरक्राफ्ट कंपनी’ ने बनाया है. बीजिंग में किसी भी छोटे विमान को उड़ाने के लिए सिविल एविएशन अथॉरिटी और चीन की वायु सेना दोनों से मंजूरी लेनी पड़ती है.

Post Comment

You May Have Missed