UP Monsoon: यूपी में इस दिन होगी मानसून की एंट्री? मौसम विभाग ने बताई तारीख
Monsoon in UP: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिला जुला मौसम बना हुआ हैं. बुधवार शाम को नोएडा-गाजियाबाद समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिससे थोड़ी राहत मिली. यूपी में आज 25 जून को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया हैं. अगले दो-तीन दिन में मानसून प्रदेश में पहुँच जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. हालांकि दक्षिणी हिस्से और पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के बौछारें पड़ सकती है वहीं दूसरी तरफ मध्य व पूर्वांचल के कुछ जिलों में लू की चेतावनी भी दी गई है. इनमें राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, खीरी, बहराइच श्रावस्ती और गोंडा व आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.
वाराणसी–प्रयागराज समेत 25 जिलों में बारिश
वाराणसी-प्रयागराज में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यहां पर सुबह के समय आसमान साफ़ रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि दोपहर के बाद इन जिलों और आसपास के इलाकों में मौसम बदलेगा और तेज आंधी व गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. जिससे लोगों को राहत मिलेगी. इनके अलावा बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढड, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में एक या दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने का आसार हैं.
यूपी में कब होगी मानूसन की एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले दो से तीन दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती हैं, दक्षिण पश्चिमी मानसून अब तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. 27 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद 28 से 29 जून तक बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो जाएगा. लेकिन पूर्वांचल में लू और उमस भरी गर्मी का क़हर जारी रहेगा. 30 जून को पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होगी.



Post Comment