एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्‍हाड़ी से हमला, हमलावर को पुलिस ने पकड़ा

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्‍हाड़ी से हमला, हमलावर को पुलिस ने पकड़ा

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। विजेंद्र नाथ तिवारी रविवार देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी राजेश साह आया और अचानक विजेंद्र पर वार किया। हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

विजेंद्र नाथ को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उन्हें पटना AIIMS रेफर कर दिया। आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्‍हाड़ी से हमला, हमलावर को पुलिस ने पकड़ा

जमीनी विवाद में हमले की आशंका

डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि पीठ पर आधा इंच, एक कंधे पर एक इंच और दूसरे कंधे पर आधा इंच जख्म है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

सदर SDPO- 2 राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाए थे, जिसके बाद जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच रविवार को आरोपी राजेश ने विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिता के जेल जाने का बदला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेश साह के पिता महेश साह से विजेंद्र नाथ का विवाद था। इस विवाद में महेश जेल भी जा चुका था। राजेश पिता के जेल जाने का बदला लेना चाहता था।

वहीं, इस मामले को लेकर पंकज त्रिपाठी की टीम ने भी पुष्टि की है। साथ ही कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है, इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।

Post Comment

You May Have Missed