International Yoga Day 2026: स्पेशल बच्चों के समग्र विकास में सुधार लाता है योग

International Yoga Day 2026: स्पेशल बच्चों के समग्र विकास में सुधार लाता है योग
  • द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर की सभी शाखाओं में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर की तीनों शाखाओं (इंदिरा नगर, जानकीपुरम और गोमती नगर) में योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेंटर के थेरेपिस्ट्स और बच्चों ने मिलकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सरल योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। थेरेपिस्ट्स की देखरेख में बच्चों ने उत्साहपूर्वक योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में योग के महत्व को रेखांकित करना रहा।

संस्था की डायरेक्टर डॉ. प्रीति कुरील और मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्यांशु कुमार ने स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों एवं स्टाफ का उत्साहवर्धन किया तथा योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए। डायरेक्टर डॉ. प्रीति कुरील ने कहा, योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकाग्रता, संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी है। हमारी थेरेपी प्रक्रिया में योग को नियमित रूप से शामिल करने से बच्चों के समग्र विकास में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

International Yoga Day 2026: स्पेशल बच्चों के समग्र विकास में सुधार लाता है योग

बच्चों को समग्र पुनर्वास वातावरण देना ही सेंटर का उद्देश्य

वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्यांशु कुमार ने कहा, द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर का उद्देश्य हमेशा से बच्चों को एक समग्र पुनर्वास वातावरण देना रहा है, जहां चिकित्सा के साथ-साथ योग जैसी पारंपरिक पद्धतियों को भी अपनाया जाए। आज तीनों शाखाओं में हुआ यह आयोजन हमारी टीम की प्रतिबद्धता और बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति हमारे संकल्प को दर्शाता है।

इस अवसर पर सेंटर की टीम रीचा कुमारी, चांदनी, अनम हाशमी, नूर फातिमा, वेद प्रकाश गुप्ता, श्वेता, भूमि साहू, पवन कुमार गुप्ता, पवन कुमार यादव, साक्षी सिंह, कृष्णा कुमार, जॉन विलियम, माला, शिल्पी, युगांधर शुक्ला, हृषि नारायण सिंह, देवानंद गौतम और अमन दिलीप ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

International Yoga Day 2026: स्पेशल बच्चों के समग्र विकास में सुधार लाता है योग

Post Comment

You May Have Missed