LPG: e-KYC को लेकर नया अपडेट जारी, अभी जान लें पूरा नियम
LPG Update: कुछ समय से LPG सिलेंडर को लेकर चर्चा तेज हो रखी है. इस बीच ई-केवाईसी को लेकर भी लोगों के बीच काफी गलतफहमियां देखने को मिल रही है. क्योंकि कई यूजर्स को अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें ई-केवाईसी करवानी है या नहीं. लेकिन सरकार ने इस मामले पर पूरी स्थिति साफ कर दी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रायल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ई-केवाईसी पहले से चल रही प्रक्रिया का ही हिस्सा है, यह कोई नया नियम नहीं है. इसके पीछे का मकसद सिर्फ LPG यूजर्स के डेटा को ज्यादा सटीक बनाना है.
किन यूजर्स को करानी है ई–केवाईसी?
सरकारी जानकारी के मुताबिक, ई-केवासी सभी LPG यूजर्स को करवाना कंपलसरी नहीं है. सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है. मतलब साफ है कि अगर आपने पहले ई-केवाईसी करवा ली है तो आपको दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है.
ऐसे करें ई–केवाईसी
अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो इसे जल्द से जल्द करवा लें. इसके लिए LPG कंपनियां मोबाइल ऐप की मदद से सुविधा देती हैं. जैसे भारत गैस उपभोक्ता Hello BPCL ऐप के जरिए से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं आप अपने पास की गैस एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
ई–केवाईसी क्यों जरूरी है?
-
ई-केवाईसी के पीछे का मकसद LPG सिस्टम में पारदर्शिता लाना है.
-
इससे फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों पर रोक लगेगी.
-
साथ ही सरकार पात्र लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचा पाएगी.
-
घर में किसी का निधन हो जाए तो न भूलें ये 5 काम, अटक सकता है आपका पैसा, आज ही जान लें
ध्यान दें जरूरी बात
मतलब यह है कि सरकार की तरफ से यह साफ हो गया है कि जिन लोगों ने पहले ई-केवाईसी करवा ली है उन्हें दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिन्होंने नहीं करवाई है वह जल्द से जल्द करवा लें. इसलिए ई-केवाईसी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.



Post Comment