PM Modi: पश्चिम बंगाल दिवस बोले PM Modi- ये वो राज्य है, जिसने…
PM Modi: प. बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत के निर्माण में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार, वाणिज्य और समाज सुधार जैसे अनेक क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय योगदान से देश की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल दिवस केवल एक राज्य के गौरवशाली इतिहास का उत्सव नहीं है, बल्कि उन मूल्यों और योगदानों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने भारत की पहचान को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक परंपरा ने देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
পশ্চিমবঙ্গ দিবস উপলক্ষে পশ্চিমবঙ্গের আমার বোন ও ভাইদের জানাই আন্তরিক শুভেচ্ছা।
এই দিনটি এমন এক রাজ্যকে উদযাপন করে যা সাহিত্য, সঙ্গীত, শিল্প, আধ্যাত্মিকতা, বিজ্ঞান, বাণিজ্য ও ব্যবসা, সমাজ সংস্কার এবং আরও অনেক বৈচিত্র্যময় ক্ষেত্রে তার অবদানের মাধ্যমে ভারতের ইতিহাসকে রূপদান…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2026
पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह तारीख बेहद अहम
PM मोदी ने 20 जून के ऐतिहासिक महत्व का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह तारीख बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इसी दिन यह तय हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का एक अभिन्न अंग बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अमूल्य योगदान था, जिन्हें देश हमेशा कृतज्ञता के साथ याद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2026 में देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को विशेष रूप से स्मरण किया जा रहा है।
बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और विकास को नई गति देने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों को साकार करने के लिए दोनों सरकारों के बीच सहयोग और समन्वय महत्वपूर्ण रहेगा। अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की निरंतर प्रगति, समृद्धि और राज्य के लोगों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की उपलब्धियां आने वाले वर्षों में भी देश के विकास और राष्ट्रीय उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी।
आज बंगाल के दौरे पर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा है। वह दोपहर में 3.45 पर बंगाल पहुंचेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री किसान योजना की 23वीं किस्त को जारी करने के साथ ही बंगाल के लिए कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। शाम को कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री आज रात कोलकाता राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह कल विश्व योग दिवस के मौके पर कल बंगाल में योग करेंगे।



Post Comment