Giorgia Meloni: मैं और इटली कभी किसी के आगे नहीं गिड़गिड़ाए

Giorgia Meloni: मैं और इटली कभी किसी के आगे नहीं गिड़गिड़ाए

Giorgia Meloni: इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान की आलोचना की है. ट्र्रंप का दावा था कि हाल ही में हुए G7 सम्मेलन में जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थीं. इटली की पीएम ने इसपर रिएक्शन देते हुए इसे मनगढ़ंत बताया और ट्रंप का सहयोगियों के साथ बर्ताव पर निराशा भी जताई. बता दें कि इस साल पश्चिम एशिया जंग को लेकर अमेरिका और इटली के बीच मतभेद देखने को मिला था. हालांकि, फ्रांस में G7 सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते में कुछ सुधार देखने को मिला था. अब ट्रंप-मेलोनी के बीच इस सार्वजनिक बहस ने उनके रिश्ते में आई खटास का पर्दाफाश किया है.

ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने इटली के एक टीवी चैनल ‘ La7’ को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने मेलोनी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि वह शायद खुश थीं कि सम्मेलन के दौरान उन्होंने उनसे बात की. ‘ La7’ के अनुसार ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की. वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया.’ चैनल की ओर से इंटरव्यू का केवल डब किया हुआ वर्जन जारी किया गया था. ओरिजिनल ऑडियो को पब्लिश नहीं किया गया है.

ट्रंप से नाराज हुईं मेलोनी

जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के इस बयान को पूरी तरह खारिज किया और उनपर मनगढ़ंत कहानी कहने का आरोप लगाया. इटली की प्रधानमंत्री कहा,’ डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं. मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है.’ मेलोनी ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि वह पश्चिम के विरोधियों के प्रति अपना बर्ताव नरम रखते हैं. मेलोनी ने कहा,’उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं.’

Post Comment

You May Have Missed