UP: ‘सनातन का अपमान, कांग्रेस की पहचान’… राहुल गांधी के परशुराम वाले फोटो पर सियासत

UP: 'सनातन का अपमान, कांग्रेस की पहचान'... राहुल गांधी के परशुराम वाले फोटो पर सियासत

UP: राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन इसी कड़ी में वाराणसी में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल बनारस के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का भगवान परशुराम के रूप में फोटो बनाकर गंगा में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया। इसपर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भाजपा ने इसे सनातन का अपमान बताया। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना करते हुए लिखा, ‘सनातन का अपमान, कांग्रेस की पहचान! वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस अब हिंदू आस्था का भी सम्मान करना भूल चुकी है। राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाना, तस्वीर की आरती उतारना और उसे धार्मिक प्रतीकों से जोड़ना करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का अपमान है। क्या कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए हमारे आराध्यों का भी इस्तेमाल करेगी’?

Post Comment

You May Have Missed