हम रामभक्त हैं, चंदा और चढ़ावा चोर नहीं: Ajay Rai
Ajay Rai: लोकसभा में नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान अजय राय ने राममंदिर चढ़ावा मामले पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा- हम रामभक्त हैं, इनकी तरह चंदा चोर और चढ़ावा चोर नहीं हैं। ये पूरी तरीके से चढ़ावा चोर साबित हो गए। उन्होंने कहा, योगी से कहना चाहूंगा कि थोड़ा भी गेरुआ वस्त्र का सम्मान हो तो आप तुरंत उच्च न्यायालय से जांच कराइए। जो एसआईटी जांच कर रही है, वह पूरी तरह से बोगस और फ्रॉड है। अजय राय ने कहा कि आज लखनऊ ही नहीं, पूरे देशभर में जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है।
राहुल गांधी शुरू से ही अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस तरीके से संविधान एक हाथ में लेकर, एक हाथ में फरसा लेकर लोगों के लिए लड़ रहे हैं, अन्याय के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। उसके लिए हम सभी लोग उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। अजय राय ने कहा कि पूरी तरीके से एसआईटी बोगस है। उसमें शामिल जो अधिकारी हैं विजय विश्वास पंत, उनके ही अनाउंसमेंट पर प्रयागराज (महाकुंभ) में भगदड़ हुई थी। ऐसे अधिकारी कोई भी जांच नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री जिस तरीके से कांग्रेस को लेकर बयान दे रहे हैं, वह उनकी हताशा और निराशा है।



Post Comment