Ram Mandir: नृपेंद्र मिश्र बोले- चंपत राय की निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया जा सकता
Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान सामने आया हैं. चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच के बीच उन्होंने बड़ा दावा किया हैं. उन्होंने कहा कि चढ़ावे में कब से चोरी हो रही है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हैं. लेकिन ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया जा सकता. उन्होंने इस पूरे प्रकरण में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच करने की बात की और कहा कि इस मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की निष्ठा पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता है. नृपेंद्र मिश्र के इस बयान ने इस मामले को एक नई दिशा दे दी हैं. नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि दान व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए. दैनिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए. श्रद्धालुओं के विश्वास को हासिल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद इस मामले पर जमकर सियासत भी हो रही हैं. योगी सरकार ने इसकी जांच के लिए 13 जून को ही एसआईटी का गठन किया है. जिसमें यूपी पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है. एसआईटी की टीम लगातार मंदिर परिसर में ट्रस्ट के लोगों, दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों, एसबीआई के कर्मचारियों समेत तमाम लोगों से पूछताछ कर रही हैं.



Post Comment