बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह ने लगाई रात्रि चौपाल, सुनीं लोगों की शिकायतें

बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह ने लगाई रात्रि चौपाल, सुनीं लोगों की शिकायतें

बरेली: आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बड़ा गांव में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ’12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए।

12 और 13 जून की मध्यरात्रि आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, नाली निर्माण और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। कुछ ग्रामीणों ने शिकायतों के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

12 साल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए

चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में अविनाश सिंह, अंशिका वर्मा, देवयानी सिंह, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ मीरगंज अजय कुमार, तहसीलदार, वीडीओ, लोक निर्माण विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने भी लिया चौपाल में हिस्‍सा

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, राकेश मोहन त्यागी, अजय पाल, ज्ञानचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी चौपाल में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करना था।

Post Comment

You May Have Missed