UP BJP: पंकज चौधरी बोले- खंड-खंड हो चुका है विपक्षी गठबंधन

UP BJP: पंकज चौधरी बोले- खंड-खंड हो चुका है विपक्षी गठबंधन

UP BJP: बीजेपी यूपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी झांसी दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की कमर कसते हुए विपक्ष पर कड़े प्रहार भी किए हैं. सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से ‘सदस्यता अभियान’ को और अधिक गति देने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी जीत के लिए बूथ स्तर पर संगठन का मजबूत होना अनिवार्य है.

विपक्ष पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर हमला बोला. सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार का विषय नहीं, बल्कि मंदिर ट्रस्ट का मामला है. मामले की जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने कहा, “तथ्यों के बिना टिप्पणी करना अनुचित है. कुछ लोग गलत नैरेटिव फैलाकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

पंकज चौधरी ने सपा के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोग चार बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने किसी पिछड़े वर्ग का भला नहीं किया. साथ ही, उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर कहा कि यह गठबंधन अब खंड-खंड हो चुका है. कांग्रेस पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज गठबंधन की पार्टियों के सुर अलग-अलग हैं, जिससे उनकी एकजुटता पूरी तरह खत्म हो चुकी है.

Post Comment

You May Have Missed