INDIA ब्लॉक के 25 दलों की मांग- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, SIR पर CJI को लिखेंगे पत्र
नई दिल्ली: इंडिया (I.N.D.I.A) ब्लॉक की दो साल बाद हुई 7वीं बैठक में सोमवार को 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई इस बैठक में उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े, जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई शामिल हुए।
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘2 घंटे से ज्यादा चली बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। NEET और CBSE की गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, वह तुरंत इस्तीफा दें।’
08 अगस्त को होगी अगली बैठक
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गठबंधन हर 2 महीने में महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बैठक करेगा। SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA ब्लॉक CJI को लेटर भी लिखेगा। 08 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होगी। मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष बैठक करेंगे।
बैठक में इन 5 मुद्दों पर सहमति बनी
SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA गठबंधन CJI को लेटर भी लिखेगा।
NEET और CBSE मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।
महंगाई बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे उठाएंगे। सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
अगली बैठक हैदराबाद में 8 अगस्त को होगी।
हर दो महीने में विपक्ष और ब्लॉक की बैठक होगी।
INDIA गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने 5 बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई है। हम इन मुद्दों पर डटकर काम करेंगे 👇🏼
1. ये सहमति बनी कि SIR और मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा।
ये पत्र उन्हें शीघ्र ही सौंपा जाएगा।… pic.twitter.com/P6UaoAQo9T
— Congress (@INCIndia) June 8, 2026
यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस-राहुल के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े
दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी थी।
दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है।



Post Comment