U18 Asia Cup 2026: भारत ने जापान को मात देकर जीता गोल्ड
U18 Asia Cup 2026: भारतीय युवा हॉकी टीम का जापान में खेले गए एशिया कप अंडर-18 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने मेजबान जापान को फाइनल मुकाबले में 4-1 के अंतर से मात देने के साथ तीसरी बार गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दिलाने में एकबार फिर से आशीष तानी पूर्ति का कमाल देखने को मिला जिन्होंने कुल तीन गोल किए। वहीं टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ टीम को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने जीत पर दी बधाई
हॉकी अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जीत की बधाई दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेन्स का U18 एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय पुरुष U18 हॉकी टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन टीम वर्क दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में यादगार जीत हासिल की। यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। टीम को उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
A splendid accomplishment by our young hockey players!
Congratulations to the Indian Men’s U18 Hockey Team on winning the Men’s U18 Asia Cup 2026. The team displayed exceptional skill and teamwork throughout the tournament, culminating in a memorable victory in the final. This… pic.twitter.com/w5xIVAvN13
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
महिला टीम ने भी जीता कांस्य पदक
पुरुषों के साथ भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में पदक जीतने में कामयाब रही जिसमें उन्होंने नंबर-3 की पोजीशन पर खत्म किया। कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना साउथ कोरिया से था जिसको उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया। हॉकी इंडिया ने महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्राइज मनी का ऐलान करने के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।
Congratulations to the Indian Women’s U18 Hockey Team on securing the Bronze Medal at the U18 Asia Cup 2026. The team displayed remarkable grit throughout the tournament. This feat reflects the growing strength of women’s hockey in India and the immense potential of our players.… pic.twitter.com/098tYzdIqK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026



Post Comment