बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान, इंडियन ओलंपिक संघ के प्रेसिडेंट की लीगल समिति की चेयरपर्सन बनीं सुनयना प्रकाश

बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान, इंडियन ओलंपिक संघ के प्रेसिडेंट की लीगल समिति की चेयरपर्सन बनीं सुनयना प्रकाश

बरेली: भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की बेटी सुनयना प्रकाश इंडियन ओलंपिक संघ के प्रेसिडेंट की लीगल समिति की चेयरपर्सन नियुक्त हुई हैं। सुनयना प्रकाश प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रहती हैं और उनके पति अमित प्रकाश एक उद्योगपति हैं, जो बॉयो वेस्ट व एग्रीकल्चरल वेस्ट से सीएनजी बनाने का उद्यम चलाते हैं।

सुनयना प्रकाश इंडियन ओलंपिक संघ के प्रेसिडेंट की लीगल समिति की चेयरपर्सन नियुक्त होने के बाद सोमवार को उन्‍होंने राष्‍ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा व अपने पति अमित प्रकाश के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए पीटी ऊषा के अविस्मरणीय रिकॉर्ड्स को ऐतिहासिक बताया। साथ ही अपने स्वर्गीय पति को याद करते हुए कहा कि वो ओलम्पिक्स और अन्य खेलों के प्रसारण को बहुत शौक के साथ देखते थे।

बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान, इंडियन ओलंपिक संघ के प्रेसिडेंट की लीगल समिति की चेयरपर्सन बनीं सुनयना प्रकाश

गौरतलब है कि ओलम्पिक्स, 2024 का आगाज 26 जुलाई 2024 को पेरिस में होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की तरफ से ओलम्पिक्स 2024 में प्रतिभाग कर रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनायें व बधाई प्रेषित की। साथ ही इस बार अधिक मेडल्स पर विजयश्री प्राप्त करने की आशा व्यक्त की।

Post Comment

You May Have Missed