UP: प्रदेश में सक्रिय हो रहा नया विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
UP Weather: यूपी में चार जून यानी आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है। जिन इलाकों में यह विक्षोभ सक्रिय होगा वहां के पारे में छह डिग्री तक की गिरावट संभव है। अब यह कह पाना कठिन है कि इस विक्षोभ का दायरा यूपी में कहां-कहां तक होता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पांच और छह जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में भी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।
इन जिलों में है येलो अलर्ट
गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल व आसपास के क्षेत्र।



Post Comment