यूपी के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए प्रदेश में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह लखनऊ, आगरा समेत 25 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे। धीरे-धीरे धूप निकल आई। हालांकि, हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई। संभल में धूलभरी आंधी चली। 50 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पिछले 4 दिन में आंधी-बारिश के चलते पारा 8°C लुढ़ककर 40°C तक पहुंच गया। कहीं भी हीटवेव (लू) नहीं चल रही है। अगले 5 दिन यानी 6 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश होती रहेगी।
31 मई को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश
रविवार को बलिया, मुरादाबाद समेत 20 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। अमरोहा में ओले गिरे। लखनऊ में 10 साल के बच्चे पर दीवार गिर गई। लखीमपुर खीरी में 7 साल के बच्चे की जान चली गई। रामपुर में टिनशेड उड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गया। बस्ती प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 40°C दर्ज किया गया।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश के हालात बने हुए हैं। अगले 5-6 दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। गर्मी और लू से राहत बरकरार रहेगी।
आज 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, झांसी और ललितपुर।
अगले 5 दिनों का मौसम
02 जून: पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।
03 जून: पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकेगी। हल्की बारिश के आसार है। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।
04 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हवी में नमी की वजह से गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।
05 जून: पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश होगी। पारे में 3 डिग्री की गिरावट आएगी।
06 जून: ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। हवा में नमी की वजह से मौसम ठंडा रहेगा। लू नहीं चलेगी।



Post Comment