IPL 2026 की चैंपियन बेंगलुरु को मिले ₹20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 अवॉर्ड

IPL 2026 की चैंपियन बेंगलुरु को मिले ₹20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 अवॉर्ड

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत के साथ लगातार दूसरे सीजन IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा।

वहीं, व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान रॉयल्‍स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल अपने नाम किया। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपये और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

IPL 2026 प्राइज मनी

चैंपियन: RCB- ₹20 करोड़

रनरअप: GT- ₹12.5 करोड़

फेयर प्ले: PBKS- ₹10 लाख

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड

ईडन गार्डन्स, कोलकाता- 50 लाख रुपये और ट्रॉफी

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला- 25 लाख रुपये

ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी

प्राइज मनी: ₹10 लाख 776 रन

मैच: 16 | एवरेज: 48.50

स्ट्राइक रेट 237.30

100/50s: 1/5

पर्पल कैप

कगिसो रबाडा

प्राइज मनी: ₹10 लाख

29 विकेट

मैच: 16 | बेस्ट: 3/25

इकोनॉमी: 9.68

4 विकेट: 0

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द’ सीजन

वैभव सूर्यवंशी

प्राइज मनी: ₹10 लाख

776 रन

मैच: 16 | एवरेज: 48.50

स्ट्राइक रेट 237.30

100/50s: 1/5

प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली

प्राइज मनी: ₹5 लाख, 75* रन

बॉल: 42 | 4/6: 9/3

स्ट्राइक रेट: 178.57

IPL 2026 की चैंपियन बेंगलुरु को मिले ₹20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी के नाम 5 अवॉर्ड

Post Comment

You May Have Missed