IPL फाइनल के बाद गुजरात की बस में शॉर्ट सर्किट, बाहर निकाले गए प्लेयर्स-स्टाफ सुरक्षित

IPL फाइनल के बाद गुजरात की बस में शॉर्ट सर्किट, बाहर निकाले गए प्लेयर्स-स्टाफ सुरक्षित

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम बस शॉर्ट सर्किट हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा था। एहतियात के तौर पर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ देर इंतजार के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी को होटल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह घटना रविवार देर रात हुई। जब टीम फाइनल खेलने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी। बाद में फ्रेंचाइजी ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। मोहम्मद सिराज ने इंस्‍टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है।

IPL फाइनल के बाद गुजरात की बस में शॉर्ट सर्किट, बाहर निकाले गए प्लेयर्स-स्टाफ सुरक्षित

5 विकेट से फाइनल हारी गुजरात

हादसे से पहले गुजरात की टीम को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने दूसरा फाइनल मैच गंवाया है। जबकि, बेंगलुरु की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी है। विराट कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Post Comment

You May Have Missed