यूपी में आंधी और बारिश की चेतावनी, 02 जून से फिर बदलेगा मौसम

यूपी में आंधी और बारिश की चेतावनी, 02 जून से फिर बदलेगा मौसम

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में रविवार को भी बादल छाए हैं। हालांकि, बीच-बीच में धूप निकल रही है। हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। उत्‍तर प्रदेश में रविवार को भी बादल छाए हैं। हालांकि, बीच-बीच में धूप निकल रही है। हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। सुबह 10 बजे गोंडा में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच, आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 57 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। हवा की रफ्तार 60 किमी./घंटे तक पहुंच सकती है।

तीन दिन से जारी आंधी-बारिश के सिलसिले के बीच पूरे प्रदेश का पारा 10°C तक लुढ़ककर 38°C तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान मुरादाबाद में 38.5°C रिकॉर्ड किया गया। 2 दिन पहले यानी 28 मई को बांदा का तापमान 47.5°C तक पहुंच गया था।

कल भी बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 01 जून को भी पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। ठंडी हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। 2 जून से मौसम फिर बदलेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। पारे में 4°C से 5°C तक का उछाल आएगा। हालांकि, लू चलने के आसार नहीं हैं।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश हो रही है। कल यानी 01 जून तक इसका असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। 02 जून से मौसम फिर बदलेगा। तापमान में उछाल आएगा। फिलहाल, लू नहीं चलेगी।

57 जिलों में आंधी-ओलों का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

अगले 5 दिन मौसम का हाल

01 जून: पश्चिमी यूपी में कई जगह, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

02 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लू न चलने से गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।

03 जून: प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्मी बढ़ेगी। पारे में उछाल देखा जाएगा।

04 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी फिर से तेवर दिखाएगी।

05 जून: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी फिर से तेवर दिखाएगी।

Post Comment

You May Have Missed