Mau में गरजे CM Yogi, बोले- अब बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा में नहीं लगा सकता कोई सेंध
CM Yogi in Mau: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मऊ में विपक्षी सरकारों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए जनपद की 2005 की तस्वीरें, जब सरकार ने माफिया के सामने मऊ में घुटने टेक दिए थे। सीएम योगी ने कहा कि सड़कों पर चल रही बहन-बेटियों को शोहदे छेड़ते थे, आज उन पर अंकुश लगाने का काम हमारी सरकार ने किया है। सीएम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को भी सबक सिखाने का काम यूपी सरकार कर रही है। अब बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। सीएम योगी ने कहा कि उस समय रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों तक में बाधाएं खड़ी की जाती थीं और आम जनता भय के माहौल में जीने को मज़बूर थी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश वासियों ने बदलते हुए भारत को देखा है। डबल इंजन सरकार बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके सतत विकास के कार्य कर रही है।
माँ शीतला देवी की पावन धरा जनपद मऊ के सर्वांगीण विकास को और गति देने के लिए… pic.twitter.com/Rnz0tfZb98
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बहन-बेटियां और व्यापारी शाम होने से पहले घर लौटने को मज़बूर रहते थे। अगर कोई देर हो जाती थी, तो परिवार के लोग चिंता में डूब जाते थे। सड़कों पर शोहदों का आतंक था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुशासन की नीति पर प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शीतला देवी धाम, मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मऊ के लोग भूले नहीं होंगे,
वर्ष 2005 में मऊ को जलाने का कुत्सित प्रयास हुआ था,
कैसे सत्ता के संरक्षण में माफिया रामलीला के आयोजन में व्यवधान पैदा करके निर्दोष हिंदुओं का कत्लेआम कर रहे थे… pic.twitter.com/tXWeepYws3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026



Post Comment