UP Weather: बारिश-आंधी संग गिरेंगे ओले; 10 डिग्री नीचे जा सकता है पारा

UP Weather: बारिश-आंधी संग गिरेंगे ओले; 10 डिग्री नीचे जा सकता है पारा

UP Weather: भीषण गर्मी और तपिश से परेशान उत्तर प्रदेशवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में तेज आंधी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाएं

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने 29 मई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  • सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभत, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

Post Comment

You May Have Missed