पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक साल में केंद्र सरकार गिरने के दावा किया था, इससे जुड़े प्रश्न पर अखिलेश ने यह बात कही। सपा प्रमुख ने यूपी में भाजपा सरकार द्वारा फेक एनकाउंटर करने के आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई पीडीए समाज के लोगों पर हो रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें काफी सुनने को आ रही हैं। सरकार फेक एनकाउंटर की साजिश लगातार कर रही है। सरकार की मर्जी से फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। अपनी धाक जमाने के लिए यूपी में एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवाती है।

बीजेपी सरकार में पीडीए पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। सबसे अधिक फर्जी एनकाउंटर पीडीए वर्ग के लोगों के हुए हैं और उन्हें धमकाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और सरकार के संरक्षण में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। बिजली संकट पर भी बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। भाजपा ने दस साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की है। आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह सपा सरकार में लगाए गए बिजलीघरों से आ रही है।

Post Comment

You May Have Missed